Connect with us

गाजीपुर

जगदीश राय का निधन, श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्म भोज में उमड़े गणमान्य लोग

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। ग्राम सभा डोरा, ब्लाक सादात, जनपद गाजीपुर के निवासी स्वर्गीय जगदीश राय का आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 74 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर जयदेश समाचार पत्र के चेयरमैन आशुतोष एवं संपादक रामाश्रय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर एवं सुनील यादव जयदेश संवाददाता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आयोजित ब्रह्म भोज में शामिल होकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

इस अवसर पर स्वर्गीय जगदीश राय के परिजनों ने खास करके डॉक्टर अनिल राय जयदेश समाचार पत्र के शैक्षिक संवाददाता एवं चाचा प्रकाश राय एवं परिवार के सदस्य उपस्थित सभी लोगों का आत्मीय स्वागत किया और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूरा परिवार सहयोग करता रहा।

स्वर्गीय जगदीश राय एक सरल, मिलनसार एवं सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में समाज और परिवार के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहकर योगदान दिया। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस क्रम में पूर्व राजनाथ सिंह यादव, प्रमुख  नागेंद्र सिंह उर्फ पप्पू मनिहारी ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह प्रधान जगदीशपुर एवं क्षेत्र के संभ्रांत प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य

Advertisement

जयदेश समाचार पत्र परिवार, गाजीपुर इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page