Connect with us

वाराणसी

नादान परिंदे साहित्य मंच ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल व गर्म भोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नए साल के मौके पर सामाजिक व साहित्यिक संस्था नादान परिंदे साहित्य मंच ने मानवीय सरोकार की मिसाल पेश की। लक्सा मार्ग स्थित एक चौराहे पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को कंबल, गर्म कपड़े और खिचड़ी वितरित की गई। कड़ाके की ठंड के बीच हुए इस आयोजन से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली।

संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. सुबाष चंद्र ने बताया कि ‘नर सेवा नारायण सेवा’ की भावना के अनुरूप मंच द्वारा हर वर्ष सेवा अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष अभियान का तृतीय चरण संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 80 से 85 जरूरतमंदों को कंबल और ऊनी वस्त्र दिए गए। साथ ही सभी को गरम तहरी खिचड़ी परोसी गई।

Loading...

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, गणेश जी, संस्थापक डॉ. सुबाष चंद्र, कोषाध्यक्ष झरना मुखर्जी सहित पवन सिंह, सुनील सिंह, लक्ष्मी पाठक, सुरैया बानो आज़ाद, कैलाश मौर्य, सपन कुमार मुखर्जी, श्रीकांत पाण्डेय, बृजेश पाठक, डॉ. विनोद त्रिपाठी, कैलाश सिंह विकास, मुकेश पाण्डेय, राहुल मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश वर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे। सेवा कार्य के दौरान नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ मानवता और संवेदना का संदेश भी दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page