Connect with us

अपराध

पहाड़िया मंडी के व्यापारी की हत्या जौनपुर में हुई

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पहाड़िया के एक व्यवसाई बृजेश कुमार पटेल उर्फ बबलू रविवार को अपने घर से किसी कार्यवश चार पहिया कार से निकले। बताया गया है कि उनका शव जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र में पड़ने वाले थानागद्दी के समीप एक गेहूं के खेत में लहूलुहान हालत में मिला। इसकी जानकारी पहाड़ियां स्थित उनके आवास एवं व्यापारियों को हुई तो कोहराम मच गया। पहाड़िया मंडी के महामंत्री अरविंद लाल के अनुसार उनके शोक में पहड़िया मंडी मंगलवार को बंद रही और यह मांग की गई कि जब तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक दाह संसार नहीं होगा। क्षेत्र में चर्चाएं व्याप्त हैं कि मृतक अपने निवास स्थान से किस लिए जौनपुर गया था।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सड़क जाम कर दिया। समाचार दिए जाने तक काफी जाम लगा रहा.

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page