Connect with us

गाजीपुर

अवैध संचालित अस्पतालों पर छापेमारी से हड़कंप

Published

on

देवकली (गाजीपुर)। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय के निर्देश पर पूरे जनपद में प्राइवेट चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एस.के. सरोज ने दूसरे दिन शेखपुर और जेवल बाजार में आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच टीम की जानकारी होते ही क्षेत्र के कई अस्पताल संचालक अपने अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गए।

निरीक्षण के दौरान शेखपुर और जेवल स्थित हनुमान क्लिनिक और तारीक क्लिनिक अवैध रूप से संचालित पाए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सरोज ने बताया कि इन क्लिनिकों के पास किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। संबंधित फर्मों के खिलाफ आगे की कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।

जांच टीम में डॉ. विशाल यादव, ओमकार सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, रामपुर मांझा के थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव, तनबीर अतहर, प्रियंका कुमारी, दुर्गा सिंह और केशव यादव सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page