Connect with us

वायरल

सुहागरात से पहले ही दुल्हन ने ठुकराया पति, 20 मिनट बाद ससुराल छोड़ने पर अड़ी

Published

on

देवरिया। जिले के भलुआनी क्षेत्र में नई-नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचने के बाद मात्र 20 मिनट में ही पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। घर के आंगन में मौजूद महिलाओं और रिश्तेदारों के बीच दुल्हन ने स्पष्ट कहा कि वह पति के साथ नहीं रहेगी। दुल्हन के इस फैसले से परिजन भौचक रह गए।

शुरुआत में लोगों को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ। परिजनों ने पूछा आखिर हुआ क्या है? फिर भी दुल्हन अपनी बात दोहराती रही। ससुराल वालों ने मनाने की कोशिश की, फैसले की वजह जाननी चाही, लेकिन दुल्हन जिद पर अड़ी रही।

मामले की सूचना दुल्हन के घरवालों को दी गई। दोनों परिवारों के बीच गांव में करीब पांच घंटे तक पंचायत चली। तमाम समझाइश के बावजूद दुल्हन अपनी बात पर कायम रही। आखिरकार पंचायत में ही लिखापढ़ी के बाद दोनों पक्षों ने अलग होने का फैसला किया और कागज पर हस्ताक्षर कर संबंध समाप्त कर दिए।

दूल्हे ने दहेज में मिले सभी सामान वापस कर दिए। इसके बाद दुल्हन सुहागरात से पहले ही मायके लौट गई। दूल्हे ने कहा कि पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल गई।

6 महीने पहले तय हुई थी शादी

Advertisement

भलुआनी निवासी हर्ष चंद्र मद्धेशिया का परिवार इसी गांव में रहता है। उनके पुत्र विशाल मद्धेशिया के साथ सलेमपुर की पूजा मद्धेशिया का विवाह करीब छह महीने पहले तय हुआ था। 25 नवंबर की शाम 7 बजे विशाल बारात लेकर सलेमपुर पहुंचे। द्वार पूजा, जयमाल और सभी वैवाहिक रस्में पूरी की गईं।

ससुराल में 20 मिनट रहकर बाहर निकली

अगले दिन 26 नवंबर को पूजा की विदाई भलुआनी स्थित ससुराल के लिए हुई। स्वागत के बाद वह अपने कमरे में गईं और 20 मिनट बाद ही बाहर आकर पति विशाल से कहा—“मैं आपके साथ नहीं रहूंगी।” जब विशाल ने कारण पूछा तो दुल्हन चुप रही। मामले की जानकारी परिजन को दी गई। सभी ने समझाया, कारण पूछा, पर पूजा मायके पहुंचाने की जिद पर टिकी रही और कहा—“मेरे मां-बाप को बुला दीजिए, मैं यहां नहीं रहूंगी।”

ससुराल पक्ष ने पूजा के घरवालों को बुलाया। वहां से उसकी मां और भाई पहुंचे। उन्होंने भी समझाया लेकिन नतीजा शून्य रहा।

पंचायत में साइन कर अलग हुए

Advertisement

स्थानीय लोगों की मौजूदगी में 26 नवंबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक पंचायत चली। किसी समाधान के अभाव में पंचों की राय पर दोनों पक्षों ने अलग होने का फैसला किया। लिखापढ़ी में यह भी दर्ज हुआ कि दोनों को मिली वस्तुएं एक-दूसरे को लौटा दी जाएंगी। शाम 6 बजे पूजा अपने भाई के साथ मायके लौट गई।

“पहले बता देती तो शादी ही नहीं करता” – दूल्हा

दूल्हे विशाल ने कहा “शादी तय होने के बाद सब ठीक था। बात भी होती थी। कभी नहीं लगा कि पूजा शादी नहीं करना चाहती। उसने दोनों परिवारों की इज्जत मिट्टी में मिला दी। अगर शादी मंजूर नहीं थी तो पहले बता देती। मैं पूछता रहा कि कारण क्या है, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। अब जब लड़की ही नहीं रहना चाहती तो हम क्या कर सकते हैं। पुलिस की भी जरूरत नहीं समझी।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page