Connect with us

गोरखपुर

विष्णु भगवान मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन, गूंजे भजन-कीर्तन के स्वर

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गुरुवार को अति प्राचीन असुरन चौक स्थित विष्णु भगवान मंदिर में भक्तों और श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधानपूर्वक भगवान विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर का दृश्य अत्यंत मनमोहक था। भक्तों की भारी भीड़ के बीच भजन-कीर्तन की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

अनुष्ठान योग्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई जा रही थी। श्रद्धालुओं ने कपूर और अगरबत्ती जलाकर भगवान की आरती की, वहीं हवन कुंड में आहुति देकर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

मंदिर के बाहर भी भिखारी, गरीब एवं असहाय जनों की लंबी कतारें दिखाई दीं, जिनके बीच प्रसाद वितरण का कार्य किया गया। मंदिर प्रांगण में पंडित सच्चिदानंद मिश्र उर्फ सुगन बाबा तथा पंडित राम प्रकाश मिश्र सहित दर्जनों ब्राह्मण अपनी टीम के साथ अनुष्ठान संपन्न कर रहे थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्र ने भी भगवान विष्णु एवं सभी देवी-देवताओं के दर्शन कर लोककल्याण की भावना से जन-जन के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page