वाराणसी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’
Loading...
Loading...
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. जैनाथ मिश्रा के नेतृत्व में उत्तरी विधानसभा के सारनाथ मंडल स्थित बूथ संख्या 27 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 126वां संस्करण सुना गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रेडियो पर मन की बात का प्रसारण सुना और इसके बाद पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।
Loading...
इस अवसर पर डॉ. जय नाथ मिश्रा के साथ इंजीनियर अखिलानंद मिश्रा, डॉ. पी.के. तिवारी, इंद्रजीत पांडेय, मोहन यादव, मोहम्मद असलम, सेवा भारती, गुड्डू मियां समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Continue Reading
