Connect with us

वायरल

उपकार हॉस्पिटल ऑफ नर्सिंग में भव्य डांडिया नाइट आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

डॉक्टर डी. जे. पटेल व डॉ. ममता पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

वाराणसी स्थित उपकार हॉस्पिटल ऑफ नर्सिंग में डांडिया नाइट समारोह का विशाल आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही नवरात्रि की द्वितीय तिथि को उपकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ सुंदरपुर वाराणसी में डांडिया नाइट का लाइव प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपकार फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर डी. जे. पटेल व डायरेक्टर डॉक्टर ममता पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Loading...

मां दुर्गा के नौ शक्ति स्वरूपों के पूजन के साथ ही गरबा डांस की शुरुआत की गई। इस दौरान नर्सिंग के स्टूडेंट्स द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल बना रहा। समारोह में विभिन्न मनोरंजन खेलों का भी आयोजन किया गया और विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page