Connect with us

पूर्वांचल

जौनपुर : युवक ने गढ़ी खुद के अपहरण की कहानी, पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर| जौनपुर मुंगराबादशाहपुर का एक युवक खुद के अपहरण की कहानी गढ़कर अपने पिता से दस लाख रुपये की फिरौती की मांग करने लगा। हालांकि पुलिस की सक्रियता से सच्चाई सामने आ गई।सराय कांशी गांव निवासी धर्मराज सरोज का बेटा चंदन सरोज (23) बाइक लेकर जौनपुर गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा। रात में उसने पिता के मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज भेजा। इसमें खुद के अपहरण की बात बताई और दस लाख रुपये फिरौती की मांग की।मैसेज मिलते ही उसके पिता रात में भागकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी और मैसेज दिखाया। पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया। लोकेशन मिलते ही पुलिस मंगलवार दोपहर बांदा जनपद के एक रेंटोरेंट पहुंच गई। वहां से रात में आठ बजे बाइक और युवक को थाने ले आई।वहां पूछताछ की तो युवक ने स्वीकार किया कि उसने खुद ही मैसेज भेजा था। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि युवक को बरामद कर उसके पिता के सिपुर्द कर दिया गया है। उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page