Connect with us

चन्दौली

एक राष्ट्र एक चुनाव वर्तमान समय की आवश्यकताः जिलाध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान आगामी सात सितम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन को लेकर रणनीति व संवाद स्थापित करना था। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अभियान के काशी क्षेत्र के सह-संयोजक  कुंदन सिंह, सह संयोजक विपुल शुक्ला, जिला संयोजक आशुतोष तिवारी हर्षित, जिला सह-संयोजक विकास राय, विशाल जायसवाल, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘कवि’, राहुल सिंह, जैनेन्द्र राम, दिलीप सोनकर, अभिषेक जायसवाल, चाहत सिंह आदि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि “एक राष्ट्र एक चुनाव वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे भारत शीघ्र ही विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा। क्षेत्रीय सह संयोजक कुंदन सिंह ने कहा कि “एक राष्ट्र एक चुनाव, बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का सपना था। जिनकी हमेशा से यह सोच रही कि देश में चुनाव एक साथ हों। आजादी के बाद 1952, 1957, 1963 और 1969 में चुनाव एक साथ हुए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस क्रम को तोड़ दिया।

Loading...

जिला संयोजक आशुतोष तिवारी हर्षित ने कहा कि “वन नेशन वन इलेक्शन के लिए छात्र पंचायत, यूथ पार्लियामेंट, जनमानस से संपर्क एवं विभिन्न कार्यक्रम जनपद में आयोजित किए जाएंगे। इससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और जो धनराशि बचेगी, उसका उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जा सकेगा। शैलेन्द्र पाण्डेय ‘कवि’ जी ने कहा कि “लगातार चुनाव होने से देश की आर्थिक व्यवस्था पर बोझ पड़ता है। यदि चुनाव एक साथ होंगे तो बची हुई राशि का उपयोग सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे क्षेत्रों में कर सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page