Connect with us

गाजीपुर

मुठभेड़ में शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद में स्वाट टीम और थाना गहमर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शातिर गौ तस्कर पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर घायल होकर गिरफ्तार हुआ। उसके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

अपराधियों के विरुद्ध अभियान के दौरान स्वाट प्रभारी गश्त के लिए नवली के पास मौजूद थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल गहमर की ओर आते देखी गई। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया और बारा की ओर भागने लगा।

पुलिस ने आरटी सेट कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए पीछा किया। मगरखाई मोड़ के पास खुद को घिरा देख आरोपी ने पुनः पुलिस पर फायर किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में संतुलित फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत जिला सीएचसी भदौरा भेजकर उपचार कराया गया। पिकअप वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार/घायल आरोपी का नाम पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर है, पुत्र इलियास, ग्राम सहेडी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है। पहले भी उसके खिलाफ विभिन्न थानों में धारा 325 BNS, 3/5A/5B/8/गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज हैं।

Advertisement

इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), दो खोखा कारतूस (.315 बोर) और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी में स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा और उनकी टीम, थाना गहमर के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा और चौकी प्रभारी बारा सहित उनकी टीम शामिल रही।




Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page