Connect with us

गाजीपुर

यूरिया की कालाबाजारी का खुलासा, 24 बोरी गायब मिलने पर गोदाम सील

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले में यूरिया की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बहु-उद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति खड़वाडीह के गोदाम की जांच की गई। अपर जिला सहकारी अधिकारी निरंकार मौर्य ने रात में गोदाम का निरीक्षण किया।

Loading...

जांच में यह पाया गया कि 30 अगस्त को पीसीएफ गाजीपुर से भेजी गई 250 बोरी यूरिया में से 24 बोरी गायब थीं। गोदाम में केवल 226 बोरी यूरिया मौजूद मिली। जांच के बाद गोदाम को सील कर सभापति खड़वाडीह की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। गोदाम के प्रभारी सचिव मोहम्मद साबिर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। इस मामले में थाना शादियाबाद में मोहम्मद साबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page