Connect with us

बलिया

रसड़ा मुंसफी कोर्ट गेट पर अतिक्रमण से अधिवक्ताओं में नाराज़गी

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा (बलिया)। नगर क्षेत्र के मुंसफी कोर्ट के मुख्य द्वार के पास एक बार फिर से अतिक्रमण ने पैर पसार लिए हैं। कुछ समय पहले अधिवक्ताओं ने इसी मुद्दे पर सड़क पर उतर कर धरना दिया था और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन जिम्मेदार विभाग की उदासीनता के चलते अब पुनः अतिक्रमण फैलने लगा है, जिससे कोर्ट आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि चेतावनी और आंदोलन के बावजूद प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। कोर्ट गेट के बाहर फैले अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वादकारियों को रोजाना दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

Loading...

स्थानीय नागरिकों का भी आरोप है कि नगर प्रशासन की ढिलाई से अतिक्रमणकारी खुलेआम कब्जा जमाए बैठे हैं। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो उन्हें एक बार फिर बड़े आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page