वाराणसी
छह जुआरी गिरफ्तार, नकदी सहित मोबाइल बरामद
Loading...
Loading...
वाराणसी। एसओजी-2 की टीम ने रविवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास क्षेत्र के पीछे झाड़ी में जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में संचालक समेत सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से 5731 रुपये नगद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए। संचालक के मोबाइल में भाग्य लक्ष्मी एप भी मिला है।
Loading...
डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की पहचान कैंट सदर निवासी हेमंत कुमार (संचालक), कांशीराम आवास निवासी आफरोज और जवाहिर गौड़, नथुनी प्रसाद, नदेसर निवासी शैलेंद्र सोनी तथा गिलट बाजार निवासी मदन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
Continue Reading
