Connect with us

बड़ी खबरें

‘प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं’, पीएम केयर्स फंड को लेकर राहुल गांधी ने बोला हमला

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम केयर्स फंड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, सोमवार को केंद्र सरकार की तरफ से संसद में यह भी जानकारी दी गई कि कोरोना महामारी के दौरान बनाए गए पीएम केयर्स फंड में अब तक 10990 करोड़ रुपए जमा हुए हैं, लेकिन मार्च 2021 तक इसमें से केवल 3976 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए। राहुल गांधी ने इस जानकारी से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- ‘प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं।’

आपको बता दें कि संसद में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा को लेकर जवाब दिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा, ‘कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान कांग्रेस ने लोगों को अपने घर वापस जाने के लिए उकसाया। कांग्रेस ने लोगों को ट्रेन के टिकट देकर वापस उनके राज्य भेजा, जिससे उन राज्यों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण बुरी तरह फैल गया।’ सत्र के दौरान ही एक प्रश्न के जवाब में सरकार की तरफ से बताया गया कि पीएम केयर्स फंड में जमा हुए 10990 करोड़ रुपयों में से मार्च 2021 तक 3976 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

Loading...

पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘ये वो लोग थे, जिन्हें पीएम मोदी ने उनके हाल पर छोड़ दिया था। इन लोगों के पास अपने घर लौटने का कोई जरिया नहीं था। इनकी हालत ऐसी थी कि ये लोग पैदल अपने घर लौटने के लिए मजबूर थे। क्या प्रधानमंत्री चाहते हैं कि ऐसे लोगों की कोई मदद ही ना करे। मोदी जी आखिर चाहते क्या हैं? उन बड़ी चुनावी रैलियों का क्या, जो पीएम मोदी ने की थी।’

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page