Connect with us

गाजीपुर

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गुड्डु उर्फ नेऊर उर्फ सुभाष पुत्र गूंगा वनवासी निवासी ग्राम बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।

गुरुवार को थानाध्यक्ष बरेसर राजीव कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ किसान इंटर कॉलेज जवाहरनगर के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी अभियुक्त को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ थाना बरेसर में मुकदमा संख्या 132/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 42 वर्ष है। उसके आपराधिक इतिहास की बात करें तो उस पर थाना बरेसर में 174-ए, 380, 457, 411 जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Loading...

इसके अलावा थाना कासिमाबाद में 458, 401 और थाना शादियाबाद में 401, 411 जैसी धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बरेसर राजीव कुमार पाण्डेय और उनकी पुलिस टीम शामिल रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page