Connect with us

मिर्ज़ापुर

भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में करणी सेना ने भक्तों को पिलाया शरबत

Published

on

मिर्जापुर। नगर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी के मंदिर पहुंची, जहां वे विश्रामावस्था में विराजमान हुए। यात्रा के दौरान भक्तों ने पूरे मार्ग को धोकर ठंडा किया और फूलों की वर्षा के साथ भगवान का स्वागत किया। गर्मी और उमस से परेशान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत वितरण की व्यवस्था की गई।

इसी क्रम में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में पेहटी चौराहे पर नगर अध्यक्ष युवराज सिंह और उनकी टीम द्वारा भगवान जगन्नाथ जी के रथ पर फूलों की वर्षा की गई और आरती उतारी गई। साथ ही श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत वितरित कर सेवा कार्य किया गया।

इस मौके पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि संस्था केवल संघर्ष नहीं, बल्कि जनसेवा के लिए भी सदैव समर्पित है। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के इस पावन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्कर सिंह और दिव्यांशु सिंह ने की। कार्यक्रम में पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल, युवा नगर अध्यक्ष युवराज सिंह, उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह, आयुष सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह, विनीत सिंह, साहिल सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa