Connect with us

चन्दौली

मुहर्रम पर ताजिया की ऊंचाई दस फीट तक सीमित, सीओ ने जारी किए निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

सीओ रघुराज की अपील – शांति पूर्वक मनाएं मुहर्रम, नियमों का करें पालन

सकलडीहा (चंदौली)। शासन के निर्देश पर कांवड़ यात्रा और मुहर्रम के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। गुरुवार को सकलडीहा और धानापुर कोतवाली में एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ रघुराज के नेतृत्व में मुस्लिम बंधुओं और ताजियादारों की बैठक हुई। बैठक में शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान ताजियादारों ने चौक से उठने वाली ताजिया की सुरक्षा को लेकर लटकती बिजली की तारों को ठीक कराने व सड़कों पर जलभराव की समस्या से अवगत कराया।

एसडीएम कुंदन कपूर और सीओ रघुराज ने संयुक्त रूप से मुहर्रम पर्व को लेकर तहसील क्षेत्र में बैठाये जाने वाले ताजियादारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। बताया कि कोई भी ताजिया दस फीट से ऊंचा नहीं होगा। इसके साथ ही किसी प्रकार के धारदार हथियार का प्रयोग नहीं किया जायेगा। शांति पूर्वक भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल स्थानीय थाना को सूचित करने को कहा गया।

अंत में ताजियादारों ने कर्बला तक जाने वाले मार्ग पर जलभराव और नाबदान के पानी को रोकने तथा लटकती तारों को ऊंचा करने की मांग रखी। जिस पर अधिकारियों ने संबंधित विभाग के माध्यम से समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद, कोतवाल हरिनारायण पटेल, कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय, दिनेश, गोपाल तिवारी, राणा यादव, धर्मदेव सिंह, मुकुंद सिंह, ताजियादार कलाम, गुलाम रब्बानी, बरतक अली, अनवर, रिजवान अली, इस्माईल, पुतरू, अकबर, असरफ अली, कासिम, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page