Connect with us

चन्दौली

जलभराव को लेकर बिजली उपकेन्द्र की भूमि का हुआ चिन्हांकन

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। बिजली उपकेन्द्र पर बरसात के दिनों में किसानों के खेत से होकर पानी भर जाने से स्विच यार्ड में बिजली की आपूर्ति कर पाना जान जोखिम में डालने के बराबर होता है। ऐसे में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। एसडीओ और जेई की शिकायत पर एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर बिजली की भूमि का सीमांकन किया गया। अवैध रूप से खेती करने वालों को कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया।

सकलडीहा बिजली उपकेन्द्र पर ग्रामीण और तहसील मुख्यालय की दो बिजली सब स्टेशन संचालित होते हैं। बीते कई साल से बरसात के दिनों में बाहरी पानी भर जाने से बिजली आपूर्ति करने में कर्मचारियों को समस्या होती थी। स्विच यार्ड से लेकर फीडर तक नमी आने के कारण करंट उतरने का डर बना रहता था। इसे देखते हुए एसडीओ सतीश कुमार और जेई मनीष कुमार ने एसडीएम से मिलकर बिजली उपकेन्द्र की भूमि का सीमांकन कराने की मांग की थी।

Loading...

राजस्व कर्मियों ने आराजी नंबर 604 में पौने चार बीघा, करीब 0.939 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया। जिसमें कुछ लोगों द्वारा खेती किये जाने पर सीमांकन के बाद कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसडीओ सतीश कुमार, जेई मनीष कुमार, लेखपाल जितेन्द्र, राजेश पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page