Connect with us

शिक्षा

हंडिया पीजी कॉलेज हंडिया, प्रयागराज में योग दिवस का भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। हंडिया पीजी कॉलेज एवं नेशनल इण्टर कॉलेज के साथ ही हंडिया क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से 11वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न योगासनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ वी.के. सिंह ने कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक पूर्ण पद्धति है। योग हमें शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की शिक्षा देता है। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग हमारे लिए अमृत के समान है। हमारे छात्र-छात्राओं को योग को अपने दैनिक जीवन का अंग बनाना चाहिए ताकि वे स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जी सकें।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विवेक पाण्डेय ने कहा कि “योग भारत की अमूल्य धरोहर है जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। हमारे संस्थान में योग को बढ़ावा देने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मैं सभी विद्यार्थियों से आग्रह करता हूं कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने जीवन को बेहतर बनाएं।

Advertisement

नेशनल इण्टर कॉलेज हंडिया के प्रधानाचार्य अजय मिश्र ने कहा कि “योग प्राचीन भारतीय संस्कृति का अनमोल रत्न है। यह हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया अनुपम उपहार है। योग के नियमित अभ्यास से छात्र-छात्राएं न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं बल्कि उनकी एकाग्रता भी बढ़ती है, जो उनके शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार लाती है। हमें गर्व है कि आज योग पूरे विश्व में फैल रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को अंतराष्ट्रीय पहचान मिली है। आज पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस मनाता है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। योग हमारी सांस्कृतिक पहचान है और इसे युवाओं तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी युवाओं से आग्रह करती हूं कि वे योग के महत्व को समझें और इसे अपने जीवन में उतारें।

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि “योग न केवल व्यक्तिगत कल्याण का साधन है बल्कि सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देता है। हमारे एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा नियमित रूप से योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। योग के माध्यम से हम अपने समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हैं। आज के कार्यक्रम में हमारे छात्र-छात्राओं ने जो उत्साह दिखाया है, वह प्रशंसनीय है।योग प्रशिक्षक व शारीरिक शिक्षा विभाग के अनिल कुमार के निर्देशन में योगाभ्यास सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रो. अजय सिंह, डॉ० शैलेन्द कुमार यादव, प्रो. मुन्ना सिंह, डॉ. सोमेश नारायण सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. दीपक कुमार सिंह, डॉ. क्रांति सिंह, डॉ. धर्मेंद्र भारतीय, डॉ. बृजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने योग के महत्व को समझते हुए इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ। सभी ने संकल्प लिया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का अंग बनाएंगे और इसके लाभों को समाज तक पहुंचाएंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page