चन्दौली
सैयदराजा मंडल में भाजपा की नई टीम का गठन

चंदौली। सैयदराजा मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के अनुमोदन और भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह की संतुष्टि के बाद सैयदराजा मंडल टीम की घोषणा की गई।
मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मंडल उपाध्यक्ष के रूप में छह लोगों को नियुक्त किया गया है। इनमें शामिल हैं:
आनंद प्रकाश पांडेय (नेवादा)
अजय कुमार वर्मा (सैयदराजा)
दया सिंह बरठी (कमरौर नौबतपुर)
पूनम चौहान (सुंडेहरा)
प्रमोद पासवान (नौबतपुर)
कमलेश गुप्ता (चारी नौबतपुर)
मंडल महामंत्री के रूप में दिव्य प्रकाश नागवंशी (महुजी बरहनी) और राणा सिंह मौर्य (मोहम्मदपुर) को चुना गया है।
मंडल मंत्री पद पर नियुक्त हुए हैं:
जानकी निषाद (भुजाना)
आरती देवी (सैयदराजा)
वीर प्रताप सिंह (चिरईगांव)
पंकज अग्रहरि (सैयदराजा)
शिवनंद पांडेय (सुंडेहरा भतीजा)
वीरेंद्र चौहान (तेंदुहान)
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बब्बन राम (चारी चिरई) को दी गई है। मीडिया प्रभारी सत्येंद्र राय (सैयदराजा) बनाए गए हैं।जबकि, सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में विक्की केसरी (सैयदराजा) की नियुक्ति की गई है। आईटी संयोजक की भूमिका राजीव कुमार श्रीवास्तव (छतेम) को दी गई है।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पार्टी में पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया।