Connect with us

मिर्ज़ापुर

जल शक्ति मंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में लगाई हाजिरी, गंगा आरती में मंत्रोच्चार के साथ हुए शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को अपने जनपद प्रवास के दौरान अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही पेयजल योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए कि टंकी चालू करते समय सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य हो, क्योंकि तकनीकी गड़बड़ियों के चलते कई बार पानी का स्तर तय मात्रा से ज्यादा भर दिया जाता है, जिससे टंकियां खराब हो जाती हैं। मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि इस दिशा में लापरवाही बरती गई, तो अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 16,000 टंकियां तैयार हो चुकी हैं, जिनमें से सिर्फ तीन में तकनीकी खराबी आई है। इसके अलावा, पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी, और यदि संबंधित कंपनी मरम्मत नहीं करती, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

निरीक्षण कार्यक्रम के बाद जल शक्ति मंत्री मंत्री विन्ध्याचल धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात अखाड़ा घाट पर आयोजित गंगा आरती में मंत्रोच्चार के साथ शामिल हुए। मंत्री ने अखाड़ा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि अहिल्याबाई ने देशभर में भ्रमण कर काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर समेत कई ऐसे धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कराया, जिन्हें आक्रांताओं ने नष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण और विकास करा रहे हैं।

Loading...

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला संयोजक दिनेश प्रताप सिंह और भाजपा जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी दिलीप पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक श्रीमती शुचिस्मिता मौर्या, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी, पूर्व सांसद राज्यसभा रामसकल, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा पटेल, जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, जिलामंत्री चिन्तामणि मौर्या, कौशल श्रीवास्तव, गौरव ऊमर, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा संजय भाई पटेल, पंकज सिंह चन्देल, प्रणेश प्रताप सिंह, शिव शरण राय, भावेश शर्मा, डाली अग्रहरि सिंह, दिनेश तिवारी, नितिन विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश दूबे समेत सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भागीदारी दर्ज कराई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page