Connect with us

वाराणसी

ससुराल में दामाद ने मचाया हंगामा, जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

बड़ागांव (वाराणसी)। दासेपुर गांव में एक वैवाहिक समारोह के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक दामाद ने नशे की हालत में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ने न केवल विवाद किया बल्कि पत्नी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है। दासेपुर निवासी माता प्रसाद के घर वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उनकी बेटी नेहा का पति मनीष, जो मंडुवाडीह क्षेत्र का निवासी है, शराब के नशे में वहां पहुंचा और देखते ही देखते बवाल खड़ा कर दिया।

मनीष ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज की और पत्नी की विदाई न होने पर उसे व उसके परिजनों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। हंगामे के बाद विवाहिता के पिता ने बड़ागांव थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page