Connect with us

वाराणसी

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल को एनसीसी जूनियर डिवीजन की स्थायी मान्यता

Published

on

Loading...
Loading...

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवा, रमना, वाराणसी को 91 यूपी बटालियन एनसीसी, मुगलसराय द्वारा जूनियर डिवीजन/विंग (कक्षा 8, 9, 10 के लिए) की स्थायी मान्यता प्रदान की गई है। यह बटालियन एनसीसी मुख्यालय ग्रुप ‘अ’, बीएचयू, वाराणसी के अंतर्गत आती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. चौबे एवं कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमर सिंह ने इस बात की जानकारी साझा की।

पूर्व में इस विद्यालय को सीनियर डिवीजन/विंग की मान्यता प्राप्त थी। विद्यालय की बेहतरीन आधारभूत संरचना, स्वच्छ एवं हरित वातावरण को देखते हुए जूनियर डिवीजन के 50 कैडेटों के लिए यह मान्यता 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी।

21 मई 2025 को विद्यालय परिसर में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर के दौरान आयोजित एक औपचारिक समारोह में कर्नल अमर सिंह ने विद्यालय के प्रबंधक को मान्यता पत्र सौंपा।

Advertisement

इसी अवसर पर एनसीसी ध्वज आरोहित कर उसे सलामी दी गई। वरिष्ठ कैडेट अंशू यादव के नेतृत्व में 24 कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया।अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा का सशक्त मंच प्रदान करती है।

वहीं कर्नल अमर सिंह ने एनसीसी को एकता, अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल बताते हुए इसे सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य करने की बात कही।इस अवसर पर 91 यूपी बटालियन एनसीसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page