Connect with us

वाराणसी

भाजपा मंत्री की टिप्पणी के खिलाफ सपा का आक्रोश मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

शास्त्री घाट से अंबेडकर पार्क तक किया प्रदर्शन

वाराणसी। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ भाजपा नेता विजय शाह की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने शास्त्री घाट (वरुणा पुल) से अंबेडकर पार्क तक आक्रोश मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Loading...

महानगर अध्यक्ष विवेक कहार ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने देश का गौरव बढ़ाया है और उन पर ऐसी अभद्र टिप्पणी बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह वही सोच है जो महिला सशक्तिकरण का विरोध करती है।

प्रदर्शन में किशन दीक्षित, मुरारी लाल कश्यप, दुर्गा यादव, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अल्ताफ खान, उमेश यादव, अशोक यादव, कबीर सोनकर, मोहम्मद असद, इसान मिल्की समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे बयानों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page