Connect with us

गाजीपुर

मंत्री का फर्जी बेटा बनकर दबाव बनाने वाला शातिर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सोशल मीडिया पर रिकॉर्डिंग डालकर बना रहा था प्रभावशाली छवि, जिला पंचायत चुनाव लड़ने की थी योजना

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को मंत्री का बेटा बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाता और आर्थिक लाभ उठाता था। आरोपी की पहचान विनय चौहान, निवासी देवरीबारी के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मंदिर के समीप से धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को मंत्री दारा सिंह चौहान का पुत्र बताता था और विनय सिंह चौहान या अतुल चौहान जैसे फर्जी नामों का इस्तेमाल करता था। वह अधिकारियों को फोन कर प्रभावशाली व्यक्ति होने का झूठा दावा करता और आम जनता की समस्याओं के बहाने दबाव बनाने का प्रयास करता था।

इतना ही नहीं, वह अपनी बातचीत की रिकॉर्डिंग एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था, ताकि लोगों के बीच उसकी छवि एक रसूखदार शख्स की बने। पुलिस ने बताया कि उसका उद्देश्य लोगों पर रौब जमाकर उनसे आर्थिक फायदा उठाना था।

Advertisement


14 मई को ग्राम देवरीबारी निवासी सावित्री देवी की शिकायत पर थाना दुल्लहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह भविष्य में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था और इसी के चलते खुद को मंत्री पुत्र बताकर समाज में प्रभाव जमाना चाहता था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page