Connect with us

गाजीपुर

वेद इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास

Published

on

Loading...
Loading...

शानदार परिणामों से विद्यालय में खुशी की लहर

गाजीपुर। सीबीएसई द्वारा घोषित 2025 की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में वेद इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

12वीं कक्षा में शुभम सिंह यादव टॉपर
कक्षा 12वीं में शुभम सिंह यादव ने 88% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित कुमार 86% अंक लाकर द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि कृष्णा कुमार और मानसी त्रिपाठी ने 86% अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement


विषयवार प्रदर्शन में अमित कुमार ने भौतिक विज्ञान में 95, गणित में 82, कृष्णा कुमार ने रसायन विज्ञान में 95, प्रगति वर्मा ने जीव विज्ञान में 93, शुभम सिंह यादव ने शारीरिक शिक्षा में 95 और अंग्रेज़ी में 94 अंक प्राप्त किए। वहीं वाणिज्य संकाय की मानसी त्रिपाठी ने अर्थशास्त्र में 94 और बिजनेस स्टडीज़ में 92 अंक अर्जित किए।

10वीं कक्षा में वरद पांडेय अव्वल
कक्षा 10वीं में वरद पांडेय ने 95% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। अनुराग मौर्य ने 93% अंकों के साथ द्वितीय और हिमांशु ने 89% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।


विषयवार परिणामों में वरद पांडेय ने अंग्रेज़ी में 96, सामाजिक विज्ञान में 96 और हिंदी में कृष्णा के साथ संयुक्त रूप से 97 अंक प्राप्त किए। अनुराग मौर्य ने गणित में 95, जबकि आराध्या यादव ने विज्ञान में सर्वाधिक 98 अंक अर्जित किए।

विद्यालय में उल्लास का माहौल
परिणामों की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में छात्रों का जमावड़ा लग गया। उप प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ शिक्षकों संतोष कुमार पांडेय, महेश शुक्ला, आलोक कुशवाहा, अंजली सिंह और आकांक्षा जायसवाल ने विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

प्रशासन व प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं
प्रधानाचार्या श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव ने छात्रों की सफलता को विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement


उप प्रधानाचार्य श्री रितेश कुमार मिश्रा ने कहा, “यह परिणाम टीम भावना और छात्रों की मेहनत का प्रतीक है। विद्यालय में गुणवत्ता युक्त शिक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।”
विद्यालय के प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने घोषणा की कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा और भविष्य में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन से शैलेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अभय कुमार एवं अरविंद शुक्ला सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page