Connect with us

चन्दौली

डोर-टू-डोर होगा कूड़े का निस्तारण, सफाई व्यवस्था होगी सुनिश्चित

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। सहायक खंड विकास अधिकारी बजरंगी पांडेय ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बतावर, तेंदई, ताजपुर, मनिहरा, नसीरपुर, बसीला, देवढ़िल, अमरा, धरहरा, आलमपुर, नसीरपुर पट्टन, सहरोई, संगति, जलालपुर, सैदपुर, चंदौली खुर्द, बिशनपुरा, डेढ़ावल, कम्हारी, बड़वल खास, विसुंदरी, फारसंड, मोहनपुर, बर्थरा खुर्द, बलारपुर, अमावल डैना, सकलडीहा, नागेपुर, टीमिलपुर, रानेपुर, घरचित, दीघवट और महेसुआ ग्रामों में निगरानी करते हुए कूड़ा कलेक्शन कराया गया।

गाड़ियों से कूड़े को आरआरसी सेंटर पहुंचाकर सफाई कार्य में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों के माध्यम से घर-घर से कूड़ा एकत्र किया जाएगा तथा उसे समय से सही स्थल, यानी आरआरसी सेंटर पर पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी।

Loading...

इस कार्य के लिए विकासखंड के दोनों खंड प्रेरकों एवं कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा निगरानी कर सभी घरों से कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाएगा। सभी सफाई कर्मियों को इस कार्य में लगाया गया है तथा ब्लॉक स्तर से इसका प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पर्यवेक्षण किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page