Connect with us

चन्दौली

शाखा प्रबंधक को व्यापारियों ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को बेहतर कार्य और व्यापारियों के सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। व्यापारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने उन्हें मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के दीपक कुमार शाखा प्रबंधक हैं। व्यापारी कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि जब से दीपक कुमार सकलडीहा शाखा के प्रबंधक बने हैं, तब से वे व्यापारियों का भरपूर सहयोग कर रहे हैं। उनके मिलनसार व्यवहार और बैंकिंग कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन्हें सम्मानित किया गया।

कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि दीपक कुमार न केवल एक योग्य शाखा प्रबंधक हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। किसी भी कार्य को लेकर जाने पर वे गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित समाधान करते हैं, जिससे व्यापारियों और आम लोगों को काफी राहत मिलती है। व्यापारियों का अधिकतर कार्य बैंक से ही जुड़ा होता है, इसलिए बैंक आना-जाना लगा रहता है।

कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस तरह के योग्य शाखा प्रबंधक हमें मिले हैं। वहीं, शाखा प्रबंधक ने सम्मान के लिए व्यापारी कृष्ण कुमार गुप्ता का आभार व्यक्त किया और कहा कि व्यापारी और आम ग्राहकों के हित में जो भी कार्य संभव होगा, वह किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page