Connect with us

चन्दौली

चोरी के बाद बैग लेने लौटा चोर पकड़ाया

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर स्थित अनिल सिंह के घर में रात करीब 12 बजे दो चोर घुस गए। उन्होंने दूसरे मंजिल पर सो रहे परिजनों के कमरे खंगाले और कीमती सामान समेटकर उन्हीं की नीचे खड़ी कार में रखकर फरार हो गए। लेकिन चोरों का बैग अनिल सिंह के घर के सामने छूट गया था, जिसे लेने वे दोबारा पहुंचे और पकड़े गए।

जानकारी के अनुसार, अमावल गांव निवासी अनिल सिंह की चतुर्भुजपुर में किराने की दुकान है। दुकान की दूसरी मंजिल पर अनिल सिंह के बड़े भाई राधेश्याम सिंह रहते हैं। रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। करीब 12 बजे पास में लगे नीम के पेड़ के सहारे दो चोर छत पर चढ़े और सो रहे परिजनों का कमरा खंगाल डाला। उन्होंने कीमती सामान कार में रखा और भाग निकले।

चोर अपना बैग दुकान के सामने एक मढ़ई में रखकर भूल गए थे। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें बैग की याद आयी, तो वे उसे लेने लौटे। तब तक भुक्तभोगी राधेश्याम सिंह समेत परिजन जाग चुके थे। जैसे ही चोर वापस आये, उन्होंने चोर को पकड़ लिया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस चोरों से अन्य चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है, क्योंकि कुछ माह पूर्व तेनुअट से एक नया ट्रैक्टर भी चोरी हो गया था। ऐसे में इन चोरों से कई बड़ी चोरियों का खुलासा होने की संभावना जतायी जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page