Connect with us

राज्य-राजधानी

“नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने किया अभूतपूर्व विकास” : मोहम्मद जमा खां

Published

on

Loading...
Loading...

कैमूर। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खां ने अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इसके उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री कभी जात-पात की राजनीति नहीं करते, उनका एकमात्र उद्देश्य बिहार का समग्र विकास है। पहले और आज के बिहार में जमीन-आसमान का फर्क है, जिस पर हर बिहारी को गर्व है।”

कैमूर जिले का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि यहां मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, छात्रावास, अल्पसंख्यक कल्याण हॉस्टल, सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल जैसे बुनियादी ढांचे में भारी सुधार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि कैमूर की सभी विधानसभा सीटें एनडीए के कब्जे में रहेंगी और अगली सरकार भी भारी बहुमत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर मंत्री ने कड़ी निंदा करते हुए कहा, “आतंकी चाहे किसी भी धर्म का हो, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह एक दुखद घटना है और सरकार को न्यायिक जांच कर सख्त कदम उठाने चाहिए।” उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के लिए कई सौगातें लेकर आएंगे। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वक्फ संशोधन बिल सबके हित में है और इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, सरकार उनके हितों की रक्षा करती आई है और आगे भी करेगी।

Advertisement

भभुआ में वक्फ बोर्ड संशोधन कानून के विरोध के दौरान उनके साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार पर उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कैमूर के लोग मेरे अपने हैं। अगर मैं वहां आपका बेटा और भाई बनकर खड़ा था, तो सहन किया। लेकिन अगर कोई बाहरी नेता होता तो शायद स्थिति अलग होती।”

उन्होंने चेतावनी दी कि विरोध यदि संवैधानिक दायरे में हो, तो स्वागत है, लेकिन कानून के विरुद्ध जाकर विरोध किया गया, तो कार्रवाई होगी। अपने ऊपर की गई टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि वे संघर्ष के रास्ते से यहां तक पहुंचे हैं, और यह आसान नहीं होता।

अंत में मंत्री मोहम्मद जमा खां ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “विकास पुरुष” की उपाधि देते हुए कहा कि उन्होंने कैमूर के साथ पूरे बिहार का समग्र विकास किया है – शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में। मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page