Connect with us

वाराणसी

दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट : 22 अप्रैल को खुलेगा टेंडर, जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के बहुप्रतीक्षित दालमंडी सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रशासन की ओर से 220.59 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए सोमवार से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके आवेदन 21 अप्रैल तक लिए जाएंगे। 22 अप्रैल को टेंडर खोलने की प्रक्रिया के बाद भूमि अधिग्रहण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा।

इस मेगा प्रोजेक्ट की ज़मीन को लेकर PWD और नगर निगम की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में नाप-जोख की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। अब तक 146 भवनों और 6 मस्जिदों को चिन्हित किया जा चुका है, जिनकी सूची शासन को सौंप दी गई है। यह प्रोजेक्ट दालमंडी से चौक थाना तक लगभग 650 मीटर लंबे हिस्से को कवर करेगा, जिससे इस घनी आबादी वाले इलाके में ट्रैफिक की समस्या को स्थायी रूप से हल किया जा सकेगा।

Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अपने काशी दौरे के दौरान इस परियोजना की समीक्षा की थी। उनके निर्देश पर तैयार की गई डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) शासन को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर बजट स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अधिग्रहण व निर्माण कार्य सुरक्षित और तेज़ गति से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे आने वाले समय में वाराणसी की यातायात व्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page