Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से पहले सीपी और डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर मंगलवार शाम पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस. राज लिंगम, पुलिस अपर आयुक्त डॉ. एस. चिनप्पा, डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार, एसडीएम राजातालाब शिवांगी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मेहदीगंज स्थित रिंग रोड के पास प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

ड्रोन कैमरे से लिया गया स्थल का जायजा

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को मेहदीगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे 500 करोड़ रुपये की लागत से बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत टनल निर्माण और 510 करोड़ रुपये की बिजली आधुनिकीकरण परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

Advertisement

व्यवस्थाओं पर की गई विस्तृत चर्चा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की। प्रस्तावित सभा स्थल के लिए जर्मन हैंगर बनाने, हेलीपैड निर्माण, रोड मैप, वीवीआईपी मूवमेंट और पार्किंग व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से योजना बनाई गई। अधिकारीगण यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

काश्तकार से वार्ता, फसल कटाई जारी

मेहदीगंज में टेंट हाउस निर्माण के लिए चयनित भूमि के काश्तकार उर्धवेंन्दु पांडेय और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद से अधिकारियों ने औपचारिक वार्ता की। कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड निर्माण के लिए काश्तकार की 15 बीघा खेत की गेहूं की फसल की कटाई तेज़ी से जारी है।

मुख्यमंत्री 3 अप्रैल को करेंगे निरीक्षण

Advertisement

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके मद्देनजर तैयारियां और तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में रिंग रोड (मेहदीगंज) के पश्चिमी छोर पर हेलीपैड के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अमला पूरी सतर्कता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page