Connect with us

अपराध

सोनभद्र में नाबालिग को चाकू के बल दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र : सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात एक महिला की तहरीर पर उसके रिश्ते के देवर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। पहले महिला ने खुद के साथ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर की शाम पांच बजे उसके पड़ोस के एक युवक ने उनकी बेटी को घर में बर्तन धोने के लिए बुलाया। आरोप है कि लड़की के घर में जाते ही युवक ने दरवाजा बंद कर दिया। लड़की को चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। लड़की ने शोर-मचाना शुरू किया तो युवक फरार हो गया। पीड़िता ने घर जाकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।

Loading...

लोकलाज की डर से पीड़िता की मां ने शनिवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। उसी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि रविवार को पीड़िता की मां ने तहरीर दी कि उसके बेटी के साथ घटना घटित हुई है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि आरोपी राजू के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page