Connect with us

गाजीपुर

दुख की घड़ी में सपना और पंकज चंचल बने सहारा, पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद

Published

on

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र के चिलौनाकला रामपुर में हुए दोहरे हत्‍याकांड के पीड़ित परिवारों को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतक अमन चौहान और अनुराग सिंह के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता के रूप में चेक सौंपा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने मृतक अमन चौहान की दोनों बहनों को 75-75 हजार रुपये और मृतक अनुराग सिंह के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान पंकज सिंह चंचल ने कहा, “मैं पीड़ित परिवारों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा हूं। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।”

पंकज सिंह चंचल ने बताया कि उन्होंने इस जघन्य अपराध को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

चिलौनाकला रामपुर में हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने भी जांच तेज कर दी है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

Advertisement

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों की निगरानी में जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa