Connect with us

गाजीपुर

बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना दिलदारनगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो सरकारी बिजली के तार और ट्रांसफार्मर की चोरी में संलिप्त था। रविवार को उपनिरीक्षक रवीन्शु पाण्डेय अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर खगनी पुलिया, उसिया के पास से अभियुक्त सद्दाम खान को दबोच लिया गया। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 51/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS एवं उत्तर प्रदेश बिजली के तार व ट्रांसफार्मर चोरी निवारण अधिनियम 1976 के तहत मामला दर्ज था।

गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम खान, पुत्र स्व. हसनैन खान, निवासी ग्राम उसिया, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर का एक आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इसके खिलाफ पहले भी मु0अ0सं0 37/2025 धारा 289/125 BNS और मु0अ0सं0 135/2012 धारा 147/148/323/336/504/506 भादवि एवं 7 CLA एक्ट, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर के अंतर्गत मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

Loading...

गिरफ्तारी उपनिरीक्षक रवीन्शु पाण्डेय व उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page