मिर्ज़ापुर
श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारी पूरी, हर घर से सहभागिता का आह्वान
मिर्जापुर। श्रीराम जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा समिति की बैठक कटरा बाजीराव स्थित होटल ग्रैंड इन में संपन्न हुई, जिसमें दायित्वों का वितरण किया गया और हर घर से राम भक्तों को शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में वार्ड और मोहल्लों से आने वाली झांकियों, डीजे और नगर में बनने वाले स्वागत द्वारों पर चर्चा हुई। जय श्रीराम के जयघोष के साथ प्रदेश की टॉप टेन शोभायात्राओं में शामिल इस भव्य आयोजन को और भव्य बनाने का संकल्प लिया गया।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रमुख रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों और ब्लॉकों में श्रीराम जन्मोत्सव की शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिसमें नगर की शोभायात्रा सबसे विशाल होगी। इस बार संत समाज के मंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती भी शोभायात्रा में शामिल होंगे।
प्रांत उपाध्यक्ष विद्याभूषण ने कहा कि सभी को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ रामकाज में जुटना है। विहिप जिलाध्यक्ष माता सहाय ने बताया कि कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के उत्साह से यह शोभायात्रा प्रदेश की टॉप टेन में शामिल हुई है और इसे और भव्य बनाना है। 6 अप्रैल को शोभायात्रा से पहले 4 अप्रैल को महिलाओं की स्कूटी जन जागरण यात्रा और 3 अप्रैल को दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन परिसर से बाइक जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक रवि शंकर साहू, सह संयोजक आकाश गुप्ता, शिवांशु सिंह कसेरा, अश्विनी गुप्ता, प्रभारी मनोज दमकल, सह प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, मंत्री विनय मिश्रा अंकज, महिला प्रमुख शिखा अग्रवाल, महिला प्रभारी गुंजन गुप्ता, मोटरसाइकिल जन जागरण यात्रा प्रमुख प्रांजल सिंह, सह प्रमुख गोपाल केसरवानी, श्रेयांश, प्रांशु साहू, प्रवीण दुबे, दिव्यांश अवस्थी, शिवम साहू, स्कूटी महिला प्रमुख सूर्या दुबे, कोषाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, मीडिया प्रमुख नितिन अवस्थी, सह प्रमुख राहुल तिवारी, अरविंद सरस्वती और राजेश सिंह को दायित्व सौंपा गया।कार्यक्रम में ओपी गुप्ता, राज माहेश्वरी सहित अन्य वक्ताओं ने रामकाज से जुड़ने का आह्वान किया। संचालन महेश तिवारी ने किया।
