Connect with us

चन्दौली

न्यायाधीश ने अभियोग पंजीकृत करने का दिया निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। विगत आठ दिसंबर 2024 को सकलडीहा कोर्ट निवासी आनंद कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वहीं नौ दिसंबर 2024 को उनका पोस्टमार्टम कराया गया। क्योंकि शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। तत्पश्चात परिजनों ने विद्वान अधिवक्ता राकेश रत्न तिवारी उर्फ टोपी गुरू के यहां पहुंचकर सारी बात बताई। अधिवक्ता राकेश रत्न तिवारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली दीपक कुमार मिश्र की अदालत में विभिन्न साक्ष्यों के साथ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

Loading...

न्यायाधीश दीपक कुमार मिश्र ने साक्ष्य व प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करने के बाद 5 मार्च 2025 को सकलडीहा के प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिया कि प्रस्तुत मामले में प्रार्थना पत्र के आलोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करें। साथ ही नियमानुसार विवेचना करना सुनिश्चित करें। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद रेलवे ट्रैक पर मिली मिले शव से यह स्पष्ट हो जाएगा कि हत्या की गई थी, या रेलगाड़ी के सामने अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page