Connect with us

मिर्ज़ापुर

बेदौली गांव में मगरमच्छ से हड़कंप, वन विभाग नदारद

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में बीती रात एक मगरमच्छ के देखे जाने से हड़कंप मच गया। गांव के कल्लू प्रसाद रात का खाना खाने के बाद जब अपने बरामदे में पहुंचे तो उन्होंने वहां मगरमच्छ को टहलते हुए देखा। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह गेहूं की फसल की ओर भाग निकला और फिर दिखाई नहीं दिया।

ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन न तो विभाग की टीम पहुंची और न ही कोई रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है। लोगों को डर है कि मगरमच्छ शिकार की तलाश में आया था और बच्चों या अन्य ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा सकता है। सुरक्षा के मद्देनजर गांववालों ने बच्चों और कमजोर लोगों को घर से बाहर जाने से रोक दिया है।

Loading...

गांव के लोग वन विभाग की लापरवाही से नाराज हैं। कई बार फोन करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मगरमच्छ किसी पर हमला करता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page