Connect with us

बड़ी खबरें

मिर्जापुर/ चंदौली: भाभी को चंदौली मायके छोड़ने गए तीन सगे भाइयों समेत चार युवकों की नहर में गिरने से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली: जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इन चार युवकों में से तीन सगे भाई थे। भुड़कुड़ा गांव के समीप बुधवार की देर रात सड़क पर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। डूबने से कार में सवार मिर्जापुर के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।  बबुरी थाने की पुलिस बुधवार को रात्रि गश्त पर निकली थी। भुड़कुड़ा गांव के पास उन्हें सड़क किनारे नहर में एक कार डूबी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह कार का शीशा और गेट तोड़कर युवकों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यापति प्रजापति, गांव शेरवा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जनपद के निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे।
तभी बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई।

पानी में डूबने से चारों की मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गाड़ी किस वजह से असंतुलित हुई इसकी जांच की जा रही है। कार को पानी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी तीन भाई समेत चार युवकों की चंदौली में सड़क हादसे में मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन सूचना के बाद चंदौली रवाना हो गए।  शेरवा गांव निवासी इंद्रदेव के पांच पुत्र हैं। उनके दूसरे नंबर के पुत्र का ससुराल चंदौली के रेवसा गांव में है।

Loading...

बुधवार को इंद्रदेव के तीन पुत्र गंगासागर, विद्यासागर, बलराम अपने साथी सुक्खू यादव पुत्र जयमूरत यादव के साथ भाभी को छोड़ने के लिए रेवसा गांव कार से गए थे। भाभी को उनके मायके छोड़कर सभी रात 10 बजे कार से वापस लौट रहे थे। भुड़कुड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पानी में चली गई। हादसे में कार सवार चारों की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन  सूचना मिलने पर चंदौली के लिए रवाना हो गया। गांव के चार युवकों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। चारों युवकों की शादी नहीं हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page