Connect with us

गाजीपुर

36 उपभोक्ताओं ने लिया ओटीएस योजना का लाभ

Published

on

Loading...
Loading...

तीन लाख 12 हजार रुपये की वसूली

जमानिया (गाजीपुर)। जिले में शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्राम बरूइन में मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें जागरूक किया गया। इस मौके पर एक मुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत 36 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। इसके साथ ही दो बिलों का संशोधन किया गया, जिससे कुल 3,12,817 रुपये जमा हुए।

अधिशासी अभियंता गोपीचंद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा एक मुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा योजना की जानकारी देने के लिए प्रपत्र घर-घर वितरित किए जा रहे हैं।

Advertisement

एसडीओ लोकेश कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे विभागीय कार्यालय, सीएससी सेंटर, मीटर रीडर, बिजली सखी या जहां भी विद्युत विभाग के कैंप लगाए जा रहे हैं, वहां जाकर योजना का लाभ लें और बकाया राशि जमा करें।

कैंप के दौरान ऑपरेटर अनिल कुमार, मीटर रीडर रजनीकांत तिवारी, लाइनमैन गोपाल चौबे, सोनू, हीरा, अशोक पाल, रणधीर सिंह, अशोक यादव, जीवन वर्मा सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page