Connect with us

वाराणसी

25 अक्टूबर को परंपरागत तरीके से निकाली जाएगी गोवर्धन शोभा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी| परंपरागत तरीके से भगवान श्री कृष्ण बलराम की शोभायात्रा के साथ अखिल भारतीय गोवर्धन पूजन उत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा यह शोभायात्रा दिन में 12:00 बजे हथुआ मार्केट से खिड़कियां घाट गोवर्धन धाम तक जाएगी शोभा यात्रा का उद्घाटन आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव द्वारा किया जाएगा शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण बलराम के अलावा पांच पांडव व श्रीकृष्ण से जुडी हुई अनेक झांकियां विभिन्न प्रदेशों से आएंगी जो शोभायात्रा में शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे वही शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा अहिरऊ रऊतारी नृत्य रहेगा। इस नृत्य की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली में किया जाता है इसके अलावा काशी की पुरातन युद्ध कला लाठी मनरी का भी प्रदर्शन होगा। उक्त बातें आज एक पत्रकार वार्ता में गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत में बताया पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से दिनेश कुमार यादव पप्पू पारसनाथ यादव पप्पू विनोद यादव गप्पू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page