Connect with us

गाजीपुर

सैदपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

वाराणसी से सिधौना तक चल रही इलेक्ट्रिक बस को भी सैदपुर तक चलाने की मांग हुई तेज बना रहा चर्चा का माहौल

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित सुविधा गुरुवार को साकार हो गई, जब उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा सैदपुर से वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ तक नई बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नई सेवा के शुरू होने से आम जनमानस की यात्रा अब पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।

बस सेवा का शुभारंभ गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे सैदपुर बाजार स्थित पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के पास किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री आदरणीय रामतेज पाण्डेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी, खासकर उन यात्रियों के लिए जो सैदपुर से अयोध्या धाम एवं लखनऊ तक नियमित रूप से आवागमन करते हैं। अब उन्हें सीधी और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

Advertisement

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने परिवहन विभाग एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी सेवाएं निरंतर प्रारंभ होती रहेंगी।वहीं इस अवसर पर रामतेज पाण्डेय, अमित चौरसिया,सुधीर पाटिल, शीला सोनकर,मनोज यादव ,सुभाष सोनकर ,मनोहर सोनकर ,अशोक कांस्यकार,दिलीप सोनकर,रघुवंश सिंह, अमित सिंह, पवन सिंह, बृजेश वर्मा, हरिशरण वर्मा, रजनीकांत सोनकर, रजनीकांत पाण्डेय,समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page