Connect with us

गाजीपुर

मारपीट के मामले में वांछित युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में दोस्तों को बताया निर्दोष

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर) जयदेश। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर सोईया गांव में बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मारपीट के मामले में नामजद एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजाराम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को गांव में राजाराम और उसके पिता रामवध राम का गांव के ही बृजलाल राम से विवाद हो गया था, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में बृजलाल के पैर में गंभीर चोट आई थी और उसकी हड्डी भी टूट गई थी। मामले में बृजलाल की पत्नी की तहरीर पर दुल्लहपुर थाने में राजाराम, मृतक के राजाराम के पिता रामवध समेत गांव के मनीष और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही राजाराम मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, वह लगातार यह कह रहा था कि उसके दोस्त मनीष और अंकित निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया गया है। जबकि झगड़ा मुझसे हुआ था इसी तनाव और दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि राजाराम ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने साफ तौर पर लिखा वे दोनों निर्दोष है और लिखा कि “इसका फैसला ऊपर वाला करेगा।” गॉड, अल्लाह, भगवान।

Advertisement

घटना की जानकारी सुबह 6 बजे उस समय हुई जब सुबह घर के लोग साफ-सफाई के बाद कूड़ा फेंकने पीछे गए, जहां उन्होंने राजाराम को नीम के पेड़ से लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजाराम तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह घर पर रहकर परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता किसान और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पिता रामवध और माता फूलवासी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page