Connect with us

वाराणसी

21 जनवरी को काशी में आयोजित होगा “श्री राम यात्रा”

Published

on

Loading...
Loading...

दिन में 2 बजे काशी स्टेशन से आरम्भ होगी यात्रा

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के अवसर पर प्रभु “श्री राम” की रामजन्म स्थान पर 51 इंच की रामलला के बाल स्वरूप की प्रतिमा की स्थापना 22 जनवरी को होगा। इस दिन अयोध्या में रामलला पधारेंगे। इस अवसर की पूर्व संध्या पर काशी में एक भव्य “श्री राम यात्रा” का आयोजन होगा जो 21 जनवरी रविवार को 2 बजे से काशी स्टेशन से प्रारंभ होगा और मुकीमगंज, मछोदरी पार्क, विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, नीचीबाग, चौक, गोदौलिया से होते हुए चितरंजन पार्क पर समाप्त होगा।

इस अवसर पर राम जन्मस्थान पर भव्य श्री राम मंदिर में रामजन्म स्थान पर प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलकराज मिश्रा के आह्वान पर समस्त पूजा समिति प्रत्येक रामभक्तों की इस यात्रा में सहभागिता सुनिश्चित कर शामिल होकर प्रभु श्री राम की यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page