Connect with us

गोरखपुर

2021 बैच के पीसीएस अधिकारी मनीष कुमार बने गोला के नए एसडीएम

Published

on

Loading...
Loading...

ललितपुर से गोरखपुर स्थानांतरण, शासन ने सौंपी गोला तहसील की जिम्मेदारी

राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में रही प्रभावी कार्यशैली, बेहतर प्रशासन की जगी उम्मीद

गोलाबाजार, गोरखपुर। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत वर्ष 2021 बैच के पीसीएस अधिकारी मनीष कुमार को गोरखपुर जनपद की गोला तहसील का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक दक्षता और सक्रिय कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले मनीष कुमार की तैनाती को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार मूल रूप से हमीरपुर जनपद के निवासी हैं। वर्ष 2021 में पीसीएस अधिकारी के रूप में चयनित होने के बाद उनकी पहली नियुक्ति फतेहपुर जनपद में हुई, जहां से उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत की।

इसके बाद 4 जुलाई 2023 को उनका स्थानांतरण ललितपुर जनपद में हुआ। वहां उन्होंने पाली तहसील के उपजिलाधिकारी, ललितपुर सदर न्यायिक उपजिलाधिकारी तथा सदर उपजिलाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल के दौरान पारदर्शी और जनहितैषी प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना हुई।

Advertisement

ललितपुर में लगभग तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद शासन ने उनका गैर जनपद स्थानांतरण गोरखपुर कर उन्हें गोला तहसील का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया है।

गोला तहसील में नए एसडीएम के रूप में मनीष कुमार की तैनाती से क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद है। लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से राजस्व मामलों के निस्तारण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page