Connect with us

गाजीपुर

15 दिनों से जमानिया स्टेशन बाजार में बिजली संकट गहराया

Published

on

Loading...
Loading...

टेलनेस यूनिट से राहत नहीं आफत

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। स्टेशन बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर बचाने का दावा करने वाला टेलनेस यूनिट अब खुद ही इलाके के लोगों पर आफत बनकर टूट रहा है। हालात यह हैं कि पिछले 15 दिनों से फ्यूज उड़ना और लो वोल्टेज यहां की रोजमर्रा की कहानी बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बेखबर बने हुए हैं।

स्थानीय लोग सोनू, मनोज, रमेश और जितेंद्र का कहना है कि यूनिट लगने के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उमस भरी गर्मी में लोग रात भर बिजली के लिए तरस रहे हैं। दिन किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात होते ही हालात बदतर हो जाते हैं।

आरोप है कि फ्यूज लगते ही कुछ ही देर में फिर उड़ जाता है। लाइनमैन आते हैं, फ्यूज जोड़कर चले जाते हैं, और थोड़ी देर बाद फिर वही समस्या खड़ी हो जाती है। यानी समाधान नहीं, सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।

Advertisement

हैरानी की बात यह है कि जब इस संबंध में अवर अभियंता संजीत कुमार से बात की गई, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस समस्या की कोई जानकारी ही नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या विभाग सिर्फ कागजों में ही काम कर रहा है?

जनता पसीने में तरबतर है, रातें जागकर काट रही है, और जिम्मेदार सिस्टम गहरी नींद में सोया हुआ है। अब देखना यह है कि विभाग कब जागता है और लोगों को इस संकट से राहत मिलती है या नहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page