Connect with us

वाराणसी

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से फर्जी अस्पताल का संचालन धड़ल्ले से जारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के बड़ागांव क्षेत्र के रामनगर ग्राम सभा में एक फर्जी अस्पताल का संचालन बेधड़क जारी है। इस अवैध अस्पताल के खिलाफ कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई हैं और समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित हुई हैं। बावजूद इसके, स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते यह अस्पताल अभी भी चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों की जान खतरे में है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने इस मामले में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। केवल कार्रवाई के नाम पर दिखावा किया गया, जिससे अवैध धंधे को बढ़ावा मिल रहा है।

स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और इसे मौन स्वीकृति बताया है। लोगों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टरों और फर्जी अस्पतालों पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के चलते इन झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा फल-फूल रहा है, जो समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Advertisement

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेता है या इसे अनदेखा कर इन अवैध गतिविधियों को और बढ़ावा देता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page