Connect with us

वाराणसी

सोशल मीडिया पर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप, गाजीपुर निवासी युवक पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके में किराये के मकान में रह रही बलिया निवासी एक युवती ने सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर भेलूपुर पुलिस ने गाजीपुर जिले के शेरपुर निवासी सत्यम राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसे परेशान कर रहा था। आरोपी कथित तौर पर युवती पर दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह उसकी निजी जानकारी, फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर देगा। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का प्रयास किया तथा उसे बदनाम करने की कोशिश की।

Loading...

लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव से परेशान होकर युवती ने भेलूपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कराई जाएगी। आरोपी की गतिविधियों और बातचीत के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page