Connect with us

गोरखपुर

सूफियाना अंदाज में मना डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी का जन्मोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक एवं निदेशक, सनराईज़ कोचिंग सेंटर और एम. ए. एकेडमी के डायरेक्टर, युवा समाजसेवी व अंतरराष्ट्रीय रक्तवीर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी का जन्मदिवस संस्था के बच्चों ने विशेष रूप से मनाया।

यह आयोजन संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद, प्रधानाचार्या सीमा परवीन, युवा समाजसेवी मकसूद अली तथा संरक्षक हाजी जलालुद्दीन कादरी की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

इस दौरान संस्था के सभी बच्चों ने डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी को अंगवस्त्र पहनाकर, माला अर्पित कर और फूलों की वर्षा करते हुए सूफियाना अंदाज में जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने उन्हें उपहार भेंट कर अपना स्नेह भी व्यक्त किया।माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने अपने संबोधन में डॉ. आकिब अंसारी को जन्मदिवस की मुबारकबाद दी।

वहीं डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने सभी बच्चों को दुआएं और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उनके जन्मदिवस पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में शुभकामनाएं प्राप्त हुईं।

व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित विभिन्न माध्यमों से भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों से लोगों ने बधाई संदेश भेजे। अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, अर्जेंटीना, युगांडा, यूनाइटेड अरब, दुबई, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश समेत कई देशों के लोगों ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Advertisement

डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने देश-विदेश से शुभकामनाएं भेजने वाले सभी सम्मानित लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page